डॉ एमके अजय ने डिसेक्टोमी सर्जरी से राजेश को दी नयी जिंदगी!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर :-चार महीने से असहनीय दर्द झेल रहा था राजेश, स्पाइन का किया गया जटिल ऑपरेशन

  • समय पर ऑपरेशन नहीं होने पर पूर्ण रूप से लकवाग्रस्त हो सकता था मरीज!

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हड्डी अस्पताल ‘शीर्षक ट्रॉमा एंड स्पाइन केयर’ में एक बार फिर स्पाइन के एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया है! दर्द से परेशान सरायरंजन के राम नारायण महतो के 34 वर्षीय पुत्र राजेश रंजन का समय पर ऑपरेशन करके उसे नया जीवन दिया गया है! राजेश पिछले करीब चार महीने से इधर उधर भटक रहा था! उसने अपनी समस्या को लेकर पटना के कई डॉक्टरों से मुलाकात की!लेकिन दवा चलने के बावजूद दर्द में राहत नहीं मिली!पटना के डॉक्टरों ने भी ऑपरेशन का सलाह दिया!लेकिन ऑपरेशन की जटिलता को लेकर उसे डर लगा हुआ था!इसी बीच उसके सगे संबंधियों ने समस्तीपुर के प्रख्यात सर्जन डॉ एमके अजय के बारे में उसे जानकारी दी!जिसके बाद वह मोहनपुर स्थित उनके अस्पताल शीर्षक ट्रॉमा एंड स्पाइन केयर सेंटर में भर्ती हुआ!
डॉ एमके अजय ने 06 नवंबर को इसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया! ऑपरेशन के मात्र 14 दिनों बाद ही उसे परेशानी से लगभग मुक्ति मिल गयी. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर चला गया! जब वह पूरी तरह से ठीक हो गया तो फाइनल चेकअप के लिए दो दिन शहर के जाने माने हड्डी जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ एम के अजय के पास पहुंचा!
डॉ अजय समस्तीपुर में अबतक सैकड़ों गंभीर ऑपरेशन को सफल बना चुके हैं!बीमारी से मुक्ति मिलने के बाद राजेश काफी उत्साहित था! उसने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें नया जीवन दिया है!वह इस परेशानी को लेकर काफी महीनों से परेशान था!
कई जगहों पर चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन परेशानी ठीक होने के बजाय लगातार बढ़ती ही चली गई!
कमर एवं पैर में असहनीय दर्द हो रहा था! इधर, डॉ एम के अजय ने बताया कि इस मरीज को डिस्क प्रोलैप्स की बीमारी थी!रीढ़ की हड्डी के बीच का नस दब गया था!
जिस कारण से मरीज को असहनीय दर्द हो रहा था! लेकिन डिसेक्टोमी सर्जरी के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो चुका है!
उसे बीमारी से मुक्ति मिल गयी है!

Join us on:

Leave a Comment