तीन बच्चों की माँ से प्यार पड़ा महंगा युवक की भीड़ ने की पीट पीट कर हत्या!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

मिस्ड कॉल से युवक को 3 बच्चे की मां से हुआ था प्यार, मॉब लिंचिंग में ग्रामीणों ने युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

भागलपुर के कहलगांव सनोखर से एक बड़ी खबर सामने आई है । ताजा मामला बीती रात को मंगलवार के रात्रि के 2:00 बजे की है ,जहां एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया है । जिस में युवक की मौत हो गई है । घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है ।

क्या है मामला. …

बांका अमरपुर के गोरगामा का रहने वाला अविवाहित युवक को भागलपुर कहलगांव के सनोखर की रहने वाली 3 बच्चे की मां से प्यार हो गया प्यार होने का मामला बड़ा ही दिलचस्प है लड़के को महिला के नंबर पर दुर्गा पूजा के समय दो तीन बार रॉन्ग नंबर कहकर कॉल आया उसके बाद धीरे-धीरे रॉन्ग नंबर से बात होना शुरू हुआ और यह इस कदर बातें प्रेम प्रसंग में आगे बढ़ गई कि दोनों को एक दूसरे के बिना रहना मुश्किल होने लगा, यह बातें महिला के पति को भी पता था इसको लेकर पति-पत्नी में कई बार झड़प भी हुई है लेकिन महिला और उस युवक को कोई फर्क नहीं पड़ा।

अविवाहित युवक को 3 बच्चे की मां से हुआ प्यार

युवक अपने गांव बांका अमरपुर के गोरगामा से चलकर ट्रेन पकड़ कर कहलगांव पहुंचा और उस महिला के घर रात्रि के 2:00 बजे चुपके से प्रवेश कर गया , सभी ग्रामीणों को कुछ आशंका हुई और वह चोर समझकर उसे युवकों दंड लाठी डंडे से पीट-पीटकर वही मार डाला एक तरफ जहां मोब लिंचिंग को अपराध कहा जाता है वही बॉगलिंग सिंह का शिकार एक प्रेमी युवक हो गया उसका बस इतना ही कसूर था कि दुर्गा पूजा के करीब मिस कॉल से प्यार हुआ और 3 बच्चे की मां उसे दिल दे बैठी।

ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा वही पति ने कहा मेरी पत्नी के साथ था इस युवक का अवैध संबंध

वही इस मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि गांव वालों ने उसे चोर समक्ष कर लाठी डंडे से तकरीबन 2:00 बजे रात्रि में मार डाला वहीं महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी के साथ इस युवक का दुर्गा पूजा के समय से ही अवैध संबंध था, इस मोब लिंचिंग में मारे गए युवक के केस में पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है , वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

युवक नीतीश और उसका दोस्त बादल पहुंचा था महिला के गांव

मृतक नीतीश का दोस्त बादल ने बताया कि हम लोग बांका से ट्रेन पकड़कर भागलपुर आए और फिर भागलपुर से कहलगांव इसके गांव पहुंचे , तकरीबन 2:00 बजे की घटना है जब गांव वालों ने हम लोगों को घेर लिया और मेरे दोस्त नितीश को लाठी-डंडे से मारकर यहीं पर मौत के घाट उतार दिया, और मैं पूरी तरह घायल हो गया,पहले मेरा दोस्त इस महिला से बात नहीं करता था ,

लेकिन अब सवाल यह उठता है कि अगर यह महिला बात नहीं करती थी तो इसके गांव और उसके घर कैसे चला आया,

3 बच्चे की मां ने कहा मैं बात करने से कतराती थी

कहलगांव सनोखर की रहने वाली 3 बच्चे की मां ने बताया की दुर्गा पूजा के समय से ही मिस कॉल आता था जिससे हम लोग आपस में बात करने लगे लेकिन मैं कई बार इस लड़के से कहा मुझे तंग मत करो लेकिन यह लड़का बार-बार फोन कर मुझे परेशान किया करता था।

मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल

वही कहलगांव के सनोखर गांव पहुंचकर मृतक के परिजन अपने बेटे नितेश कुमार पर फूट-फूट कर रोते दिखे उन्होंने कहा यह क्या कर लिया मेरे लाल मैंने तुम्हारे लिए क्या-क्या सपने नहीं देखे थे। कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गये है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें