दरभंगा में भी पति-पत्नी का वीडियो वायरल!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडे

दिल्ली में मास्क के लिए रोकने पर एक पति पत्नी का पुलिस के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो खूब वायरल हुआ था। ठीक उसी प्रकार का एक वीडियो दरभंगा में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे साफ तैर पर देखा जा सकता है कि पति और पत्नी बिना मास्क का आ रहे है। जिसपे वहां पर तैनात कर्मी दोनों को रोककर पहले मास्क देते है और फिर 50 रुपया का चलान काटते है। जिसपे पति आक्रोशित हो जाते है और ड्यूटी पर तैनात कर्मी को खूब खड़ी खौटी सुनाते है।

दरअसल कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाप्रशासन के आदेश पर पूरे जिले में इन दिनों मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके सख्ती से पालन कराने के लिए जगह जगह पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और जिनके द्वारा नियमो का उलंघन किया जाता है। उनसे जुर्माना की राशि भी वसूली जाती है। इसी दौरान शनिवार को एक दम्पति को बिना मास्क के लहेरियासराय स्थित लोहिया चौक पर रोका गया। जिसपे पति देव ने हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

ड्यूटी पर मौजूद कर्मी द्वारा 50 रुपये का फाइन कटाने के साथ ही दोनो पति और पत्नी को मास्क दिया गया। इस पर पहले उक्त व्यक्ति ने तरह तरह के बहाने बनाये। फिर पैसे नही होने की तरह बात कही। पर जब कर्मी नही माने तो उक्त व्यक्ति बदतमीजी पर उतर आया। मौजूद कर्मियों को उन्होंने आपत्तिजनक शब्द भी कहे। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। फर्क बस इतना कि यहां पत्नी की जगह पतिदेव ताव में दिखे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें