मुजफ्फरपुर- जहरीली शराब को लेकर भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार में गिरती कानून व्यवस्था, शराबबंदी की विफलता एवं जहरीली शराब से हो रही मौत की घटना के विरोध में शनिवार को जिला भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला गया. जो शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कल्याणी चौंक पहुंचा जँहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा क़ी बिहार मे शराब बंदी है इसके वावजूद शराब पीने से 50 लोगो क़ी मौत हों जाती है. सरकार को बताना चाहिए क़ी शराब बंदी मे बिहार मे कैसे शराब आ जाती है जिसे पी कर लोग मर रहे है. सरकार को इसका जवाब देना होगा. हमलोगो क़ी मांग है क़ी जिनकी भी मृत्यु शराब पीने से हुई है उसे सरकार क़ी तरफ से मुआवजा दिया जाये।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें