उजियारपुर में हुई पत्रकारों की बैठक : कलम को धारदार बनाने की कहीं गई बात।

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

उजियारपुर के पत्रकार लेखनी को बनावें धारदार।

वर्ष के अंतिम पाक्षिक में उजियारपुर के पत्रकारों की वार्षिक समीक्षा संबंधित बैठक की गई। प्रिंट तथा विभिन्न पोर्टल से जुड़े पत्रकार इस में शामिल हुए।

बैठक में शामिल पत्रकारों ने उजियारपुर में कुछ पदाधिकारी के मनमाने पूर्ण कार्यशैली व अमर्यादित व्यवहार पर चर्चा करते हुए इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी से दूरी बना कर रखें। साथ ही ऐसे अधिकारी पर पैनी नजर रखने तथा लेखनी के रूप में जवाब देने की सलाह दी गई।

पत्रकारों को समाज से लेकर अन्य स्थानों पर उचित सम्मान प्राप्त के लिए अपनी लेखनी को धारदार बनना आवश्यक है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अवनि मिश्रा बबलू, महाकांत पाठक, संजय कुमार, अरविंद कुमार, अभिनव कुमार, अमित कुमार, मृत्युंजय कुमार, अरुण कुमार, अर्जुन सहनी, प्रवीण प्रकाश, सुदर्शन कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें