रोहतास में खुलेआम देसी शराब बनाने-पीने का वीडियो वायरल!

SHARE:

रंजन सिंह की रिपोर्ट :-

बेखौफ होकर बेचते और पीते दिख रहे लोग

खबर रोहतास से है। जहां रोहतास जिले के नोखा के शिवपुर गांव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शराब की मंडी लगी हुई है। खुलेआम शराब बेचे और खरीदे जा रहे हैं। यहां तक की महिलाओं द्वारा भी शराब बेची जा रही है। इतना ही नहीं, शराब बैठकर पिलाई भी जा रही है। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि यह वायरल वीडियो है। लेकिन यह वीडियो रोहतास जिला के शिवपुर का ही बताया जाता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रोहतास पुलिस एवं उत्पाद विभाग सक्रिय हुई हैं तथा मामले में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया गया हैं। 30 लीटर देसी शराब के साथ चन्द्रयोग चौधरी नामक युवक को पकड़ा भी गया हैं। बता दें कि इन दिनों बिहार में जहरीली शराब पीने से लगातार मौतें हो रही हैं। ऐसे में खुलेआम शराब की मंडी लगी हुई है। जो कहीं न कहीं पुलिस एवं उत्पाद विभाग के रवैया पर सवाल खड़े करती हैं। एक तरफ जहां जिला प्रशासन एवं पुलिस शराब माफियाओं एवं धंधेबाजों के ऊपर नकेल कसने की दुहाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर खुलेआम शराब बेची जा रही है। इलाके में यह तेजी से वायरल हो रहा है | आप वीडियो में देख सकते हैं की किस प्रकार लोग लाइन में लगकर शराब खरीद रहे हैं। जो पुराने दिनों की याद ताजा करती हैं। बताया जाता है कि बिक रहे ज्यादातर शराब स्प्रीड तथा महुआ निर्मित है। बता दे कि इसी तरह के शराब पीने से छपरा, सिवान में लोगों की मौते हो रही है। ऐसे में अगर इसकी आंच रोहतास तक पहुंची तो कोहराम मच जाएगा। इससे पहले की कुछ अनहोनी हो, प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। चुकी शराब बेचने और पीने का यह वायरल वीडियो है। जिसे आप भी देख सकते हैं। इस संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारियों से संपर्क करने पर जांच की बात की जा रही है। वही शिवपुर गांव में पुलिस ने पहले भी कई बार दबिश बना चुकी है।

बाईट:—पुलिस अधीक्षक आशीष भारती रोहतास |

बाईट:—अमृता कुमारी सहायक आयुक्त मद्य निषेध सासाराम रोहतास |

Join us on:

Leave a Comment