गया -AK 56 रायफल, डेटोनेटर और जिंदा कारतूस समेत कुख्यात नक्सली गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

गया के बाराचट्टी से दो कुख्यात नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात नक्सली के पास से एक अत्याधुनिक एके-56 राइफल , भारी मात्रा में डेटोनेटर और 97 पीस जिंदा कारतूस के अलावे नक्सली साहित्य और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार कुख्यात नक्सलियों पर झारखंड में 5000000 और बिहार में 1000000 इनाम रखा गया था। बिहार और झारखंड के दर्जनों जिलों में कई मामले दर्ज हैं। औरंगाबाद के पास नक्सली हमले में शहीद हुए 7 जवान कांड में भी गिरफ्तार नक्सलियों की संलिप्तता थी। गया के एसएसपी हरप्रीत कौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुख्यात नक्सलियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। विदित हो कि बिहार और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में बिहार पुलिस , सीआरपीएफ और सीमा सशस्त्र बल के संयुक्त ऑपरेशन में गया पुलिस को इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात नक्सलियों की निशानदेही पर किसी बड़े सुराग मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
बाईट हरप्रीत कौर ( एसएसपी )
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment