छपरा – मौत का तांडव देखने के आदी हो चुके हैँ मुख्यमंत्री – चिराग!

SHARE:

राजन सिंह की रिपोर्ट :-

मसरख पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री मौत का तांडव देखने के आदी हो चुके हैं और संवेदनहीनता की हर हद को पार कर चुके हैं उन्होंने कहा कि जो पिएगा वह मरेगा और जो बेचेगा वो राज करेगा यह भी तो इनको कहना चाहिए
था। मैं सिर्फ यह पूछना चाहता हूं की शराब आती है कहां से जब शराबबंदी है कौन पिया कौन मरा छोड़ दीजिए। सिर्फ मुझे एक सवाल का जवाब चाहिए कि शराब आती कहां से है क्या इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं है क्या इसकी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं है। सबको है और सब की मिलीभगत है और परोक्ष रूप से राजस्व जुटाने जरिया है शराबबंदी। जाकर जेलों में देखिए कैसे कैदी बंद है सब के सब दबे कुचले लाचार यहां तक कि पासी समाज के लोगों को भी जेल में डाल दिया गया जो तारी बेच रहे थे इनको शराब बेचने के नाम पर दिया गया जेलों में। भूख से मर रहे उनके बच्चे शर्म आनी चाहिए शर्म आनी चाहिए। हम कल जाकर माननीय राज्यपाल से मिलेंगे और इन से रिक्वेस्ट करेंगे अब राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए कौन सा तांडव बचा है ???

Join us on:

Leave a Comment