रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार
पटना
बिहार के छपरा में जहरीली शराब से संदिघ्ध रूप से 73 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद बिहार में हर – जगह इसी घटना को लेकर चर्चा की जा रही है। विपक्षी दल भाजपा द्वारा इस घटना को लेकर सड़क से लेकर सदन तक सरकार पर सवाल उठाया जा रहा है। लेकिन, दूसरी तरफ इस घटना को लेकर सरकारी डाटा कुछ और है। सरकार के तरफ से अबतक मात्र 26 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इसी कड़ी में अब भाजपा के बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, बिहार में अब डाटा छुपाने का खेल चल रहा है। बिहार की पुलिस लोगों को डरा रही है। पुलिस के लोग कह रहे हैं कि, आप लोग बोलिए की हमारे परिवार के लोग ठंडा से मरे तो हम मुआबजा देंगे। एफडी आप शराब की बात करेंगे तो आप पर भी प्राथमिकी दर्ज होगी।
बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने कहा कि, छपरा में पुलिस द्वारा लोगों को डराया जा रहा है। उच्च न्यायालय के सिटिंग जज यदि वहां जाएंगे और जांच करेंगे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हमलोग जब गए तो 53 लोगों के परिवार से मिलकर आए। जब्त तो यह आकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिस कदर यह संख्या बढ़ रही है रात तक यह आकड़ा 100 के पास पहुंच जाएगी




