बेगूसराय-सिगरेट के लिये पान दुकानदार की गोली मार कर हत्या

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में अपराधियों ने महज सिगरेट के लिये पान दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी!
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बदमाश नगर थाना के लोहियानगर रेलवे गुमटी के पास पान दुकान पर आये रंगदारी में सिगरेट की माँग करने लगे, दुकानदार ने नहीं दिया तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दी, और भागने लगे इसी बीच लोगों ने हत्यारे को दबोच लिया और जमकर पीटा, पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली वो घटना स्थल पर पहुँची और भीड़ के चंगुल से हत्यारोपी को अपने हिरासत में लें लिया, मृतक की पहचान स्थानीय दिलखुश कुमार के रूप में हुई है!
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और भय का वातावरण बना हुआ है!

Byte :- प्रत्यक्षदर्शी युवक

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें