कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल और गया रेलखंड स्थित कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के समीप स्थानीय लोगों ने फुट ओवर ब्रिज की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन दिया है बता दें कि पिछले काफी सालों से वहां के स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक के ऊपर से फुट ओवर ब्रिज की मांग को लेकर हड़ताल करते रहते है और अधिकारियों को नेताओं को आवेदन देकर अवगत कराते रहते हैं लेकिन अभी तक उनके इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जिससे वहां के स्थानीय लोगों ने आज कर्मनाशा बाजार और आसपास के सभी छोटी दुकानों को बंद कराकर धरना प्रदर्शन किया है इस धरना प्रदर्शन में बूढ़े जवान और स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया है ।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी सालों से यहां ओवरब्रिज की मांग की जा रही लेकिन अधिकारियों की तरफ से और सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कुछ भी एक्शन नहीं लिया गया है जिससे हम लोग को रोजमर्रा के कामकाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि यही एक रास्ता है जिससे हम होकर कर्मनाशा बाजार जाते हैं लेकिन इस पर फुट ओवरब्रिज नहीं बनने से आए दिन यहां हादसे भी होते रहते हैं ।
वही स्कूल के बच्चों ने बताया कि हम लोग रोज सुबह इस रेलवे ट्रैक को पार कर स्कूल जाते हैं और कहीं ना कहीं हम लोग को डर रहता है कि कुछ हादसा ना हो जाए क्योंकि यहां आए दिन बड़े छोटे हादसे होते रहते हैं ।





