नालंदा – छिनतई करने वाले गिरोह ने युवक को चाकूओं से गोदा!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के प्रतापपुर पुल के समीप दो कि संख्या में अज्ञात बदमाशों ने घर जा रहे छात्र से चाकू की नोक पर मोबाइल की छिनतई की। घटना के संबंध में जख्मी छात्र अमित कुमार के परिजन ने बताया कि अमित कुमार अपने घर से चौउमिन खाने के लिए बरड़ा गांव गया हुआ था। चौउमिन खाने के बाद अमित कुमार अपने घर आ रहा था। इसी दौरान प्रतापपुर पुल के समीप दों की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छिनतई की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने अमित कुमार के ऊपर ही चाकुओं से हमला कर जख्मी कर दिया। आसपास के ग्रामीणों को देख बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के द्वारा ही इसकी सूचना छात्र अमित कुमार के परिजनों को दी। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी छात्र को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना नूरसराय थाना पुलिस को दी गई।

बाइट।जख्मी छात्र की मां

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment