कैमूर – किशोर को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर ही मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

नुआंव के एवती में धान की बाली चुन रहे किशोर ट्रैक्टर के नीचे दबा, दबकर मौत

कैमूर जिले में नुआंव थाना क्षेत्र के एवती गांव के एक खेत में धान की बाली चुनने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर धान को ढो रहे ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इस घटना में किशोर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सातों अवंती पुरानी कोट के रहने वाले मुन्ना राम के 15 वर्षीय बेटा देवानंद राम के रूप में हुई है। इधर घटना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल किया और शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर किशोर के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। किशोर के शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उसके घर पर इकट्ठा हो गयी और दुख के इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आये। इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment