संतोष तिवारी की रिपोर्ट
रेड जोन में रहा मिठनपुरा और दाउदपुर कोटी, ब्रह्मपुरा
मुजफ्फरपुर शहर में वायु प्रदूषण ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही शहर का मिठनपुरा, दाउदपुर कोठी, समाहरणालय परिसर में वायु प्रदूषण का ग्राफ रेड जोन में रहा। हालांकि बीच में कुछ देर के लिए यह थम गया, लेकिन शाम में फिर वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ गया। मिठनपुरा इलाके में सुबह नौ बजे पीएम 2.5 का स्तर 423 पर पहुंच गया, जबकि दोपहर में 325 पर रहा। वहीं दाउदपुर कोठी में पीएम 2.5 का स्तर सुबह 491 पर पहुंच गया था। समाहरणालय में पीएम 2.5 का स्तर 313 पर पहुंच गया। शहर की कई सड़कों व नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके कारण काफी धूल उड़ रही है। पानी का छिड़काव की खानापूर्ति की जा रही है। शहर में टहलने के दौरान पहुंचे मनोज कुमार शाही ने बताया कि टहलने निकले तो सड़क पर धूल अधिक थी, जिससे सांस लेने में परेशानी हुई।
डॉ अरुण शाह ने बताया की मुजफ्फरपुर शहर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोग गंभीर बीमारियों के चपेट में आ रहे है,
वही ज़ब इस बढ़ते प्रदूषण को लेकर ज़ब SDO पूर्वी ज्ञानप्रकाश से पूछा गया तो उन्होंने बताया की इसके रोकथाक से लिए कई प्रयास किये जा रहे है, साथ ही उन्होंने बताया की बढ़ते वायु प्रदुषण को लेकर सभी को जागरूक होने की जरूरत है,
जिस तेजी से लगातार मुजफ्फरपुर शहर प्रदूषण के चपेट आ रहा है समय रहते अगर इस पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे




