बार बालाओं सँग राजद नेता ने लगाये जबरदस्त ठुमके, वीडियो वायरल!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

नालंदा जिले में बार बालाओं का नाच एक तरह से प्रथा का रूप लेता जा रहा है तभी तो पर्व त्यौहार का मौसम हो या फिर शादी विवाह का मौसम, इन सभी मौकों पर नालंदा जिले में बार बालाओं का नाच बिल्कुल लाजमी है। ताजा मामला नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड का है जहां एकगंरडीह पंचायत के मुखिया मदन प्रसाद के पुत्र के बर बधू के स्वागत समारोह के मौके पर बार बालाओं का नात करवाया गया। इस दौरान मुखिया जी के समर्थक भी रात भर बार बालाओं के ठुमके पर ठुमका लगाते हुए नजर आए। बात अगर बार बालाओं के ठुमके की हो तो भला नेताजी भी कैसे पीछे रह सकते है। एकंगरसराय प्रखंड के राजद उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह भी वर वधु स्वागत समारोह के मौके पर शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान बार बालाओं के ठुमको पर अपने आप को रोक ना सके और मंच पर जाकर बार बालाओं के साथ ठुमका लगाना शुरू कर दिया। राजद नेता प्रमोद सिंह का बार बालाओं के ठुमके के साथ वीडियो इन दिनों फेसबुक और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि एकांगरडीह पंचायत के मुखिया मदन प्रसाद खुद राजद नेता भी हैं।इन्हीं के पुत्र की शादी के मौके पर वर वधू स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment