गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत,80 वें सप्ताह भी वृक्षारोपण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 80 वें रविवारीय साप्ताहिक पौधारोपण का कार्यक्रम किशोर न्यायालय परिसर व माननीय न्यायधीश के आवासीय परिसर जहानाबाद में संपन्न हुआ। इस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार एवं मजिस्ट्रेट वैभव कुमार उपस्थित रहे । इस मौके पर सचिव श्री अजय कुमार ने कहा की पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए हम सबों को प्रकृति के बेहद करीब जाना होगा जलवायु को संतुलित रखने का एक मात्र उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना है गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा पौधारोपण अभियान जिले को हरा भरा बनाने में प्रकाश स्तंभ का कार्य कर रहा है
इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला वृक्षारोपण प्रभारी रंगेश कुमार, बचन देव कुमार,नागेन्द्र कुमार,कौशल कुमार, भारती जी,गोपीकृष्ण, शुभम राज, शिवा केशरी, विजय शर्मा उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment