भाषण शुरू होने से पूर्व ही खाली हुआ ज्ञान भवन, अखिलेश नाराज!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का स्वागत समारोह पटना के ज्ञान भवन में आज आयोजित किया गया मगर इस स्वागत समारोह में कुछ अलग ही तस्वीर देखने को मिली कांग्रेस के तमाम बिहार प्रदेश के नेता मंच पर बैठे रहे नए प्रदेश अध्यक्ष का भाषण भी नहीं हुआ था और ज्ञान भवन में आए हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता बिना भाषण सुने हुए हैं चले गए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के भाषण शुरू होने के बाद मात्र कुछ लोग ही दर्शक दीर्घा में बैठे दिखे अखिलेश सिंह भी इस पर कुछ नाराज दिखे उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस में जो अमर्यादित कार्य होता था उसे बर्दाश्त किया जाता था मगर अब कांग्रेस में मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं और किसी भी तरह से अमर्यादित कार्य को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा अखिलेश सिंह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बनाए गए हैं मगर प्रदेश अध्यक्ष के पहले ही कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका साथ छोड़कर जाना उचित समझा आने वाले समय में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को अपने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ेगी या तस्वीर आज के इस कार्यक्रम में दिख चुकी है

Join us on:

Leave a Comment