कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के एनएच दो समेत अन्य लिंक रोडों पर बालू के ओवरलोडिंग का खेल खेली जारी है। खासकर जीटी रोड पर ओवरलोडेड बालू वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोडेड बालू ट्रक धड़ल्ले से पार हो रहे हैं। ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों की धड़पकड़ की जिम्मेवारी जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों व मजिस्ट्रेट की तैनाती किया गया। अधिकारियों की टीम इन ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों पर अंकुश लगाने प्रयास करती भी है। इसके बावजूद भी जीटी रोड पर बालू बालू ओवरलोडिंग का खेल जारी है। लाख कोशिशों के बावजूद भी इंट्रीमाफिया बालू के ओवरलोडिंग का खेल धड़ल्ले से खेल रहे हैं और उनके अंदर पुलिस कार्रवाई का कोई भी डर नहीं है। जिसके बाद बड़े आराम से सेटिंग गेटिंग कर बालू के ओवरलोडिंग का खेल खेल रहे हैं। जबकि बालू के ओवरलोडिंग के खेल से सड़कें खराब हो गयी है। इसके अलावे बालू के ओवरलोडिंग के कारण सरकार के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। इन सभी के बावजूद भी जीटी रोड पर बालू के ओवरलोडिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है।




