फुटबॉल मैच के सेमिफाइनल में सासाराम की टीम ने पटना टीम को दो एक से दी शिकस्त!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक फुटबॉल मैच का टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। यह टूर्नामेंट कैमूर एसपी राकेश कुमार के सौजन्य से हो रहा है। बता दें कि नक्सल विचारधारा में भटके लोगों को मुख्य विचार धारा में जोड़ने के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। कैमूर पुलिस की सुनहरी पहल खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। 10 दिसंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 तक रामपुर प्रखंड के अमांव के खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। रविवार को करचमट खेल मैदान पर दो दिवसीय महिला सेमिफाइनल फुटबॉल मैच का आयोजन में दूसरे मैच का उद्घाटन भभुआ विधायक भरत बिंद ने फीता काट कर किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच बिहार पटना बनाम सासाराम महिला टीम के बीच खेला गया। जिसमें सासाराम की टीम ने दूसरे सेमिफाइनल मैच में पटना टीम को दो एक से हराया और फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि इस मैच की अध्यक्षता कर रहे लोकप्रिय स्वभाव के मृदु भाषी के साथ-साथ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखने वाले करमचट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बखूबी निभा रहे हैं. मैच के मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद रहें।

Join us on:

Leave a Comment