रिपोर्ट – अमित कुमार!
राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है बीच सड़क पर दिनदहाड़े हत्या की घटना समेत लूट रंगदारी जैसी जघन्य घटनाएं आम हो चली है शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन राजधानी पटना में हत्या जैसी वारदात को अंजाम नहीं दिया जा रहा हो राजधानी में अपराध की बढ़ती घटनाएं एक और जहां पटना पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं इस बीच पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ढिल्लों ने पत्रकारों से सहयोग का अनुरोध किया
है उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पत्रकारों से अनुरोध किया कि हत्या लूट आदि जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले सरगनाओं को पकड़वाने में पुलिस की मदद करें साथ ही अपराधियों से संबंधित कोई विशेष जानकारी हो तो उसे तुरंत पटना पुलिस के साथ साझा करें दरअसल कुछ माह पूर्व पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में नालंदा के एक मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर पाटलिपुत्र थाने में एक मामला दर्ज कराया गया था घटना के अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई थी कि हत्या को पटना के दुर्दांत अपराधी भोला सिंह मुकेश सिंह के इशारे पर अंजाम दिया गया था इसके बाद मुखिया पति की हत्या के आरोप में कुछ बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया जिससे पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि हत्याकांड को मुकेश सिंह एवं भोला सिंह के इशारे पर अंजाम दिया गया है घटना का उद्भेदन करते हुए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ढिल्लो ने दुर्दांत अपराधी भोला सिंह और मुकेश सिंह की जल्द गिरफ्तारी की बात कही थी इसी को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से अनुरोध किया कि है कि राजधानी पटना में सक्रिय अपराधी सरगना को पकड़वाने में पुलिस की मदद करें




