प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में ट्रेन में यात्रा के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे एक सीआरपीएफ जवान को बरौनी जीआरपी ने बरौनी जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बरौनी जीआरपी को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि शराब के नशे में एक सीआरपीएफ का जवान यात्रा के दौरान ट्रेन में हंगामा कर रहा है इस सूचना पर बरौनी जीआरपी बरौनी जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि शिलांग में कार्यरत गुहाटी निवासी सीआरपीएफ जवान राजीव कुमार कॉल रानी कमलापति अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था । इस दौरान में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना बरौनी जीआरपी को कंट्रोल रूम से दी गई ।ट्रेन जब बरौनी जंक्शन पर पहुंची तो बरौनी जीआरपी ने एसी बोगी नंबर 2 में बर्थ संख्या 1 से राजीव कुमार कॉल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद बरौनी जीआरपी ने सीआरपीएफ जवान को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि की गई है। बरौनी जीआरपी के दरोगा धीरज कुमार ने कहा कि कंट्रोल रूम की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और शराब पीने की जांच कराई जा रही है।
बाईट- धीरज कुमार,दरोगा, बरौनी जीआरपी




