मिल संचालक सहित 28 लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद।

बिजली विभाग के द्वारा पूरे ज़िले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है! इस कड़ी में मीटर बाइपास एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए 28 लोगो को पकड़ा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के सहबाजपुर, सलेमपुर, रसलपुर, किंदुई, गोपालपुर, कोडीहरा, धुरियारी, रतु बिगहा पुरानी बिजली कॉलोनी आदि जगहों पर मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए 28 लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में जगदीश यादव पर 12266 बृजलाल यादव पर 20506 पपु यादव पर 28056 हजारी यादव पर 35619 उमाकांत यादव पर 18463 दीपक यादव पर 16945 बिमल यादव पर 19139 रामप्रवेश यादव पर 19139 सुरेंद्र यादव पर 19139 अलबेला कुमार पर 16352 राधिका देवी पर 50070 रमेश ठाकुर पर 22276 जनेश्वर सिंह पर 9524 बिनेश्वर सिंह पर 8096 चन्द्रिका सिंह पर 8086 रामबाबू यादव पर 23443 अरुण कुमार पर 28523 सुनील केवट पर 19527 अखिलेश शर्मा पर 26553 देवेंद्र शर्मा पर 17365 गीता सिन्हा पर 19759 दयानन्द केवट पर 19738 निरंजन कुमार पर 28937 धनुषधारी ठाकुर पर 31886 शांति देवी पर 15218 बॉबी देवी पर 27226 मृतुन्जय शर्मा पर 235490 एवं अनिल प्रसाद पर 235490 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में सहायक विधुत अभियंता राहुल कुमार कनीय विधुत अभियंता नवीन कुमार, रौशन जमाल,शिव कुमार प्रसाद,शैलेश कुमार सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!

Join us on:

Leave a Comment