बेगुसराय ब्यूरो
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट*
बेगुसराय :- बलिया प्रखंड के चमड़िया मैदान में प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता कार्यक्रम का किया गया। आयोजन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बलिया के प्रखंड प्रमुख ममता देवी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम का नेतृत्व बलिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माधवेंद्र कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम के बारे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल 9 संकुल के अधीनस्थ विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया । जहां कार्यक्रम में कबड्डी, खो खो, दौड़ आदि खेल का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तर से निर्णायक मंडली में महिला कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को नियुक्त किया गया। तरंग प्रतियोगिता कार्यक्रम के बीच में ही एक छात्रा बेहोश हो गई जिसका इलाज बलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। बेहोश छात्रा की पहचान रौनक जहां मौलाना चक बलिया मध्य विद्यालय थाना के समीप स्कूल की छात्रा बताई जाती है। वही कार्यक्रम में खेल के दौरान आठवीं कक्षा की एक छात्रा बेहोश हो गई जिसे एंबुलेंस के सहारे इलाज के लिए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया छात्रा की पहचान बलिया नगर परिषद क्षेत्र के मौलाना चक निवासी मोहम्मद साहिल की पुत्री रौनक जहां के रूप में की गई जो श्रीमती अनार देवी सेठानी मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा है। प्रतियोगिता में शामिल होने आई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेल में भाग लेने के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। जिसे बलिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा उचित इलाज भी किया गया। वही खेल में प्रखंड के विभिन्न जगहों स्थित विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक व सहायक शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। तरंग प्रतियोगिता के आयोजन में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया था। बावजूद इसके मेडिकल टीम को उपस्थित नहीं रखा गया था। और ना ही पुलिस प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था की गई थी। काफी लचर व्यवस्था के बीच में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।




