बेगुसराय में आग लगने से घर जलकर राख में तब्दील!

SHARE:

बेगुसराय ब्यूरो
“प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट”

बेगूसराय :- बखरी प्रखंड अंतर्गत घाघडा पंचायत वार्ड संख्या दो निवासी विजय यादव व पिंटू यादव पिता नरेश यादव का घर जल कर राख हो गई।घर पक्का मकान की छत पर बनी हुई थी,उसी फूस के घर में खाना बनाते थे।घर वाले ने बताया की हमलोग खाना बनाकर नीचे घर का काम कर रहे थे उसी क्रम में दोपहर के करीब दो बजे अचानक छत पर बने फूस के घर में आग लग गई ,आग लगने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगो दौर परे और आग बुझाने लगे, हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर तो काबू पा लिए लेकिन घर में रखे पचास किलो चावल,पचास किलो गेहूं, बर्तन और बच्चे का जैकेट,स्वेटर और चादर कंबल जल कर राख हो गई। स्थनीय वॉर्ड सद्स्य प्रतिनिधि पवन यादव ने कहा कि हमलोग ने सुझबुझकर आग को काबू किए नही तो बड़ी हादसा भी हो सकती थी।

Join us on:

Leave a Comment