कुढ़नी में हार के बाद सीएम के बगल में बैठने से परहेज कर रहे मंत्री गण – भाजपा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

कुढ़नी उपचुनाव में हार के कारण मा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मंत्री जनता दरबार में उनके बगल में बैठने से भी परहेज कर रहे हैं : अरविन्द सिंह

पटना, 9 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट पर सत्ताधारी दल जेडीयू की करारी हार से पूरी पार्टी सदमे में है। जेडीयू के नेता हार को अप्रत्याशित बता रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू किस कदर सदमें में है, इसकी बानगी आज प्रदेश कार्यालय में दिखी। कुढ़नी में भाजपा के हाथों मिली पराजय के बाद जनता दरबार में एक भी मंत्री शामिल नहीं हुए। शुक्रवार को जेडीयू कोटे से तीन मंत्री जन सुनवाई में शामिल होकर फरियाद सुनते हैं, पर आज एक भी नहीं पहुंचे. मंत्रियों की राह देखते-देखते फरियादी कोसते हुए लौट गए। श्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार से शुक्रवार तक जन सुनवाई आयोजित की जाती है। सप्ताह में चार दिनों में प्रति दिन दो या तीन मंत्रियों की ड्यूटी लगी है। आज शुक्रवार को भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा और विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित सिंह को हाजिर होना था। लेकिन तीनों मंत्री अनुपस्थित रहे। मंत्रियों के जनता दरबार को लेकर प्रदेश कार्यालय में कुर्सियां लगाई गईं थी। राज्य के कई जिलों से फरियादी भी पहुंचे थे. लेकिन जिन्हें फरियाद सुनना था वे ही अनुपस्थित रहे। मंत्री जब जन सुनवाई में शामिल नहीं हुए तो थक हारकर फरियादी वापस चले गये।

श्री अरविन्द ने कहा है कि मा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के चाल चरित्र चेहरा को देखते हुए अब मंत्री उनके बगल में बैठने से भी परहेज करने लगे हैं। दो नंबर का शराब उद्योग बिहार में जो अप्रत्याशित रूप से चल रहा है। दो नंबर का बालू उद्योग जो बिहार में अप्रत्याशित रूप से चल रहा है, अपराध की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है, हत्या निरंतर हो रही है, महिला उत्पीड़न हो रही है, और दलितों की हत्याएं हो रही है, डकैती और भ्रष्टाचार जन-जन में सरकारी तंत्र में व्याप्त हो चुका है।

जिसके कारण बिहार की जनता मा मुख्यमंत्री के चेहरा से भी परहेज कर रही है। अब मा मंत्रियों को लग रहा है कि मा मुख्यमंत्री के बगल में जो बैठेगा और जहां जहां मा मुख्यमंत्री जी प्रचार करने जाएंगे वहां जनता का कोप भाजन बनना पड़ेगा। इसलिए जनता दल यूनाइटेड के मा मंत्री, मा मुख्यमंत्री के बगल में बैठने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते सदमे में हैं नीतीश कैबिनेट के मंत्री।
मैं आपसे पूछना चाहता हूं आखिर तीनों मंत्री क्यों नहीं आये ? उतना ही नहीं कुढ़नी में जेडीयू की करारी हार के बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने अप्रत्याशित हार कहा है। और उन्होंने जो भारत रत्न पूर्व मा प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का कविता को पढ़कर की जो अपना विरोध जताया है वह सभी लोग उनके ट्वीट के माध्यम से आप पढ़ चुके हैं।

इसलिए बिहार के जनता के लिए और बिहार के लिए अप्रासंगिक हो गए हैं नीतीश कुमार अपने दलबदलू चरित्र के चलते।

Join us on:

Leave a Comment