बेगूसराय – अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहा प्रशासन का बुलडोजर!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट*

बेगूसराय में एक बार फिर जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है इसके तहत शहर के ट्रैफिक चौक से कचहरी रोड, नगर थाना चौक, नगर निगम चौक होते हुए महिला कॉलेज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान किया जा रहा है। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों के आगे का हिस्सा और फुटपाथ दुकानदारों को बुलडोजर से हटाया जा रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में जेसीबी के सहारे अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जगह-जगह जेसीबी के सहारे अतिक्रमण किए हुए दुकान को तोड़ा जा रहा है इसके साथ ही कई फुथ पार्टी दुकानदारों को तोड़कर हटाया गया। वहीं दूसरी ओर इस अतिक्रमण हटाओ अभियान का स्थानीय फुटकर दुकानदारों के द्वारा विरोध किया जा रहा है दुकानदारों का कहना है कि सरकार का निर्देश है तो हटना चाहिए लेकिन हटाने से पहले जो फुट पार्टी दुकानदार दुकान लगाकर जीविकोपार्जन करते हैं उन्हें कई स्थाई व्यवस्था दी जाए उसके बाद हटाया जाए, जबकि शहर में अभी कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है इसके बावजूद जिला प्रशासन मनमर्जी कर रही है इस संबंध में बीडीओ सुदामा प्रसाद ने कहा कि शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है इसको लेकर जिला प्रशासन सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है जहां-जहां सड़क किनारे दुकानों को बढ़ाया गया है उसे तोड़ा जा रहा है। अतिक्रमण के कारण शहर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है इसी को ध्यान में रखकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
बाईट- सुदामा प्रसाद, बीडीओ
बाईट- स्थानीय दूकान दार

Join us on:

Leave a Comment