दिल्ली को ठीक करने के लिए पीएम मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं : केजरीवाल!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

भाजपा और कांग्रेस से भी सहयोग मांगूंगा
MCD चुनाव में शानदार जीत के बाद दिल्ली की जनता व आप नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली : दिल्ली MCD चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे पहले इतनी बड़ी जीत के लिए वे दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहते हैं। दिल्ली के लोगों का शुक्रिया कि उन्होंने अपने बेटे-भाई को इस लायक समझा कि नगर निगम की ज़िम्मेदारी दी। हमनें रात दिन मेहनत करके स्कूल ठीक किए। लाखों बच्चों का भविष्य बनाया। लोगों ने अस्पताल की जिम्मेदारी दी, हमने उसे भी ठीक कर दिया। हमनें लोगों मुफ्त बिजली दी। दिल्ली के लोगों ने आज बहुत बड़ा मैसेज दिया है कि पॉजिटिव राजनीति करो, निगेटिव राजनीति मत करो। हम गाली-गलौज और मारपीट नहीं करते।
उन्होंने कहा कि आज लोगों ने भ्रष्टाचार की सफाई करने के साथ ही पार्कों को साफ करने की जिम्मेदारी है। इस विश्वास का ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा। मैं रात दिन एक करके इस काम को पूरा करूंगा, ऐसी हमारी कोशिश रहेगी।
केजरीवाल ने कहा कि जितने उम्मीदवार जीते हैं सभी को बधाई, आप के नेताओं को बधाई, बीजेपी के नेताओं को बधाई, कांग्रेस के नेताओं को बधाई, निर्दलीय को बधाई और जो हारे हैं वो निराश न हो दिल्ली को सुन्दर बनाने में उनकी भी मदद लेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति आज तक ही थी, चुनाव जीतने के लिए हमें जो करना था वो कर लिया, अब हम सबलोग मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। मैं बीजेपी से और कांग्रेस दोनों से भी सहयोग लूंगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमें वोट दिया उनका शुक्रिया, लेकिन जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका काम सबसे पहले करवाऊंगा।
दिल्ली के सीएम ने कहा कि दिल्ली को ठीक करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। खासकर हमें केंद्र का सहयोग चाहिए। मैं आज इस मंच से दिल्ली को ठीक करने के लिए मैं पीएम मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं। दिल्ली को ठीक करने के लिए हमें पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आशीर्वाद चाहिए। अपने कार्यकर्ताओं को मैसेज देते हुए उन्होंने कहा कि अहंकार मत करना. बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई। अहंकार किया तो जनता भले ही माफ कर दे, लेकिन ऊपर वाला कभी माफ नहीं करेगा।

Join us on:

Leave a Comment