पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद में दिन प्रतिदिन शराब तस्करों के मनोबल बढ़ता जा रहा है। जहानाबाद जिले में हालत यह है कि शराब तस्कर पुलिस से लुक्का छिपा का खेल खेलते हुए दूसरे राज्यों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार ला रहे हैं ।इस शराब तस्करी के खेल में एक तरफ जहां शराब तस्कर मालामाल हो रहे हैं वही बिहार सरकार के शराबबंदी कानून फेल होता नजर आ रहा है। पटना गया रेलखण्डके जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गया से आ रही ट्रेन में छापेमारी कर भारी मात्रा में झारखंड से अंग्रेजी शराब लाने के दौरान एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। बरामद किए गए शराब की जांच कर पुलिस अगली कार्रवाई करने में जुटी हुई है। रेल पुलिस थाना अध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि गया की ओर से आने वाले हैं तमाम एक्सप्रेस एवं मेमो पर रेल पुलिस की पैनी नजर है और शराब तस्कर की गिरफ्तारी लगातार हो रही है । जो शराब तस्कर पकड़ा गया है वह तिनेरी मठिया गांव का रहने वाला है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
बाइट मोनू कुमार रेल थानाध्यक्ष जहानाबाद




