पंकज कुमार जहानाबाद।
बिजली विभाग के द्वारा पूरे ज़िले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ में लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है! इस कड़ी में को मीटर बाइपास एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए 22 लोगो को पकड़ा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता (एसटीएफ) विशाल कुमार चौधरी के नेतृत्व में जिले के बिजलीपुर, टेहटा, बेदौली,सरैया, गुलाबगंज आदि जगहों पर मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए 22 लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में कौशलेन्द्र कुमार पर 62713 रामानुज शर्मा पर 29100 रामजी शर्मा पर 19079 संजय कुमार पर 68367 सीता राम तिवारी पर 28732अभिषेक कुमार पर 19079 अखिलेश कुमार केवट पर 39037 ऋषि कुमार पर 33377 देवेंद्र कुमार पर 32608 रेखा देवी पर 6403 अविनाश कुमार पर 25292 रंजू देवी पर 58528 हीरा साव पर 22541 सत्येंद्र कुमार पर 24115 लालती देवी पर 20799 अनिल कुमार पर 21474अरविंद कुमार पर 69162 सुरेन्द्र पंडित पर 20472 शैलेश कुमार पर 124060 युगल यादव पर 12246 उपेन्द्र कुमार पर 4070 एवं कमलेश दास पर 50938 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला कनीय विधुत अभियंता शैलेश कुमार, अनीता कुमारी, शिव कुमार प्रसाद सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!




