दरभंगा पुलिस का मोस्ट वांटेड शराब कारोबारी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार!

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर

दरभंगा – नगर थाना की पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। कई मामलो में फरार चल रहे अपराधी अर्जुन सहनी पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए

डीएसपी बिरजू पासवान ने कहा कि नगर थानाध्यक्ष शिवाजी नगर चौक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान इमली घाट के तरफ से आ रहे बदमाश अर्जुन कुमार सहनी को चेकिंग के दौरान रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल, एक लोडेड मैगजीन एक जिंदा गोली मिला। वही डीएसपी ने बताया कि अर्जुन कुमार सहनी लंबे समय से शराब कारोबार कर रहा है। उसके खिलाफ लहेरियासराय थाना सहित कई थानों में मद्य निषेध सहित अन्य मामले दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश लंबे समय से कर रही थी। अर्जुन पहले भी लूट और उत्पाद अधिनियम में जेल जा चुका है।

Byte ————-

बिरजू पासवान, डीएसपी दरभंगा

Join us on:

Leave a Comment