झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी के विरुद्ध किया हल्ला बोल प्रदर्शन!

SHARE:

भागलपुर/निभाष मोदी!

कहा- रेलवे का भी हो विकास ,हमें चाहिए स्थाई आवास

भागलपुर,रेलवे का भी हो विकास हमें चाहिए स्थाई आवास के स्लोगन को लेकर झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति ने आज जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है और अपने अधिकार को लेने के लिए समाहरणालय परिसर में हल्ला बोल प्रदर्शन करते दिखे,उन लोगों की मांग है हमें स्थाई आवास देने की बात की थी जिलाधिकारी ने लेकिन उनका यह वादा पूर्णरूपेण फेल हुआ, आज हमें रेलवे प्रशासन की ओर से बेरहमी तरीके से अपने ही आशियाने से भगा दिया गया आखिर इस तरह हम लोग छोटे-छोटे बच्चों को लेकर इस ठंड में कहां जाएंगे वहीं प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है हमें रेलवे के विकास में कोई परेशानी नहीं लेकिन हमें स्थाई आवाज भी चाहिए । इसको लेकर आज झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति भागलपुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

Join us on:

Leave a Comment