अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत से चित्कार!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ,दो की गई जान, घटना भागलपुर के लोहिया पुल का

भागलपुर, भागलपुर के लोहिया पुल पर देर रात अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर दो युवक की मौत हो गई है दोनों युवक की पहचान बुद्धू चक्कर रहने वाला 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार और कुर्सेला का रहने वाला 25 वर्षीय दीपक कुमार मंडल के रूप में हुई है गौरतलब हो कि 2 लोग प्राइवेट कंपनी में भागलपुर में काम करते थे और यही डेरा लेकर रहते थे वही दीपक कुमार मंडल के पिता नागेश्वर मंडल ने बताया हम लोगों को तकरीबन 12:00 बजे रात में सोनू कुमार नाम के लड़के ने फोन कर जानकारी दी कि आपका बेटा एक्सीडेंट कर गया है हम लोग जा कर देखें तो वह बुरी तरह घायल हो चुका था वही जितेंद्र कुमार का भाई प्रशांत कुमार ने बताया हमारे छोटे भाई भागलपुर में ही रहकर जॉब किया करते थे दोनों परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

बाईट:- नागेश्वर मंडल ,मृतक दीपक कुमार मंडल के पिता

बाईट:- प्रशांत कुमार, मृतक जितेंद्र कुमार का भाई

Join us on:

Leave a Comment