प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
समस्तीपुर : सिंगापुर में एक तरफ जहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का आपरेशन चल रहा है। वहीं समस्तीपुर प्रखंड के वाजितपुर पंचायत स्थित शिव मंदिर में लालू यादव के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए दुआएं मांगी जा रही है। हवन और जप का आयोजन किया जा रहा है। सुबह आठ बजे से ही मंदिर में संकट निवारण जप पंडित शंकर झा के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर मौजूद राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि लालू यादव गरीबो के मसीहा, सामाजिक न्याय के मजबूत स्तम्भ तथा कौमी एकता के प्रतीक हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर देश के विभिन्न जगहों पर पूजा अर्चना की जा रही है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा के साथ – साथ करोड़ो लोगो की दुआ है लालू के साथ, वह शीघ्र स्वास्थ्य होंगे। इस अवसर पर राकेश यादव, संतोष यादव, हरेन्द्र कुमार, सुरेश राय, अरविन्द राय, ज्योतिष महतो, रवि आनंद, रविन्द्र कुमार रवि, मनोज पटेल, जयलाल राय, राकेश कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, प्रमोद कुमार पप्पू, रंजीत कुमार रम्भू, संदीप सरकार, विमल पासवान आदि मौजूद थे।




