प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर उत्तर बिहार का एक मात्र जूट से बोरा उत्पादन का बड़ा प्रतिष्ठान रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर 5 दिसंबर की रात्रि पाली में कार्य बंद होने की सूचना प्रबंधक द्वारा अचानक सूचना पट पर लगा देने से रात्रि पाली में कार्यरत मजदूरों मैं आक्रोश पनप गया है। जागृति सेवा के मजदूर संघ के अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर सचिव सुशील कुमार सिन्हा उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि शाम में कुछ श्रमिकों की बैठक संघ के नेताओं के साथ हुई। कुछ मजदूरों ने अपना नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि मिल की स्थिति डामाडोल है पटसन का घोड़ा आभाव श्रमिकों को खटक रहा है एक ट्रक पटसन आता है कार्य होता है पटसन नहीं रहता है कार्य नहीं होता। मिल के अध्यक्ष मजदूर हित में कार्य करने से घबरा रहे हैं। इसको लेकर मजदूरों में आक्रोश पनप रहा है।




