विश्व मृदा दिवस का किया गया आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र कैमूर के सभागार में विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सम्मानित बुजुर्ग किसान भाई से ही कराया गया। कृषि वैज्ञानिक कैमूर अमित कुमार सिंह द्वारा मृदा के स्वास्थ, महत्व एवं जांच पर विशेष रुप से प्रकाश डाला गया। मिट्टी की जांच, मिट्टी में खाद एवं उर्वरक की मात्रा रबी फसल के हिसाब से जैसे गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों, तीसी फसल में मिट्टी के हिसाब से उर्वरक की मात्रा पर विस्तृत जानकारी दिया गया। विश्व मृदा दिवस पर मृदा संबंधी पूरी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सीमा कुमारी द्वारा पोषण एवं मिट्टी में प्राकृतिक खाद के बारे में भी बताया गया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों की उपस्थिति रही। साथ ही विभाग के अधिकारी , पदाधिकारी, कर्मचारी के साथ मीडिया की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम बहुत अच्छे तरीके से सफल हुआ।

Join us on:

Leave a Comment