प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय:- बरौनी कटिहार रेल खंड के लखमीनिया स्टेशन के समीप बनने वाले माल गोदाम एवं ब्रेकप्वाइंट को लेकर रेल विभाग के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में माल गोदाम एवं ब्रेकप्वाइंट बनने की आस जगी है शनिवार को भी रेलवे के एडीआरएम दो मुरली मनोहर सीनियर dn2 एवं यातायात निरीक्षक दीपक कुमार राय के द्वारा लखमीनया स्टेशन के पूर्व पूर्वी गुमटी नंबर 33 एवं 34 के बीच रैक पॉइंट बनाने को लेकर जमीन का निरीक्षण किया गया साथ ही अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए गए इस दौरान कई रेल विभाग के गति शक्ति के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे इस संबंध में एडीआरएम दो मुरली मनोहर ने बताया कि लखमीनिया स्टेशन पर माल गोदाम एवं रैक पॉइंट बनाने की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा वर्षों से की जा रही थी जिस मांग को देखते हुए विभाग द्वारा लखमीनिया स्टेशन से पूर्व गोमती नंबर 33 एवं 34 के बीच माल गोदाम एवं ब्रेकप्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए जमीन का भी चयन कर लिया गया है साथ ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है उन्होंने बताया कि करीब 15 करोड़ की लागत से माल गोदाम एवं ब्रेकपइंट का निर्माण नए साल में शुरू कराया जाएगा इस खबर से स्थानीय व्यवसायियों मैं खुशी का माहौल देखा जा रहा है इस संबंध में अनुमंडल व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राकेश रोशन उर्फ मुन्ना उपाध्यक्ष कुंदन रस्तोगी सचिव हारून रशीद संरक्षक अनंत पोद्दार व्यवसायी मनोज तुलस्यान सोनू चौधरी शंभू पासवान हरिओम रस्तोगी विनय शाह सुशील जालान नवल सिंह चमरू सा परमानंद रस्तोगी आदि ने रेल विभाग के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लखमीनिया स्टेशन पर माल गोदाम एवं ब्रेकप्वाइंट बनने से स्थानीय व्यवसायियों के लिए लाभप्रद होगा साथ ही यह ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद ही रहेगा




