प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बरबीघी में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय।मंडप परिक्रमा कर रहे हजारों श्रद्धालु।
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय:- बलिया प्रखंड के ऐतिहासिक गांव बरबीघी में चल रहे श्रीश्री 1008 नौकुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है।बरबीघी के समस्त ग्रामवासी भक्ति रस में डूबे हुए है।आसपास के ग्रामीण भी सहयोग में कर रहे है।यज्ञ के सातवें दिन सुबह से ही हजारों श्रद्धालु नर नारी पहुँचकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे।भजन कीर्तन व मंत्रोच्चार से लगा रहा बरबीघी धार्मिक स्थल बन गया है।कुल 111 देवी देवताओं की मूर्ति में भी पूजा के लिए भीड़ लगी हुई है।एक मुख्य यजमान अशोक सिंह के साथ 16 सहायक यजमान पूजन पर बैठे है जो सुबह से कलश के साथ सभी देवी देवताओं का पूजन अपने आचार्य के साथ करके बने नौ कुंडीय में आहुति देते रहते है।

यज्ञ स्थल का मीणा बाजार व लगे बड़े छोटे झूले शोभा बढ़ा रहे है।दिनों दिन लोगो की भीड़ बढ़ रही है।बृंदावन के कथावाचक किशोरी जी,पंडित श्री बिकास परासर जी महाराज अपने प्रवचन व मंत्रोच्चार से लोगो को तृप्त कर रहे है।प्रवचन व रासलीला का आनंद लोग रात्रि भर उठा रहे है।वही तीन पंचायत बड़ी बलिया उतरी,सालेहचक व नुरजमापुर पंचायत के बीच यज्ञ स्थल रहने से तीनों पंचायत के लोग व आस पास के लोग सहयोग में जुटे रहते है।ताकि यज्ञ शांति पूर्ण सम्पन्न हो।कमिटी के उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा श्रद्धालुओ की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उनकी सुबिधा व सुरक्षा में कमिटी व ग्रामीण कोई कसर नही छोड़ रही।लोगो के बैठने,घूमने,पानी,साफ सफाई की ब्यवस्था की गई है।यज्ञ में यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष अशोक महतो,उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार,सुलेन महतो,गणपति महतो पटेल,कोषाध्यक्ष रामचरित्र महतों, केदार महतो,पवन कुमार,सचिव महंथ गुणेश्वर दास,कैलाश शर्मा,कैलाश शर्मा,पूर्व मुखिया राजा, अमित कुमार ,मो राशिद सहित समस्त बरबीघी ग्रामवासी सहयोग में लगे है।यज्ञ में अनुमंडल क्षेत्र के लोग भी सहयोग कर रहे है।कोरोना संक्रमण के बाद पहली वार इस तरह यज्ञ देखने मे बड़ी हुजूम जुट रहे है।भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर अधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहते है।पुलिस गश्ती दल भी निगरानी करते है।वही यज्ञ कमिटी के भोलेन्टियर भी शांति ब्यवस्था में लगे रहते है।यज्ञ स्थल के गेट पर नौ दिवसीय अष्टजाम भी हो रहा है जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है।भब्य शोभा रंग रोशनी व पंडाल से सजावट देखते बनता है।




