रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। जिसके कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजुराही समीप एनएच 139 की है। मृतका 18 वर्षीय पूजा कुमारी कासमा थाना के कोसडीहरा गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजुराही मोड़ समीप भी उसका मकान है। जहां रहकर वह पढ़ाई करती थी। रविवार को वह साइकिल से कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह घर से थोड़ी दूर बढ़ी कि तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मार दी। जिसके कारण मौके पर ही दम तोड़ दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया और श्री सीमेंट प्लांट के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण दोनों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।





