एक लाख के लिये पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट!

औरंगाबाद पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों तक निभाने रिश्ता को एक हैवान पति ने कलंकित किया है। जहां चंद पैसे के लिए अपने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना हसपुरा थाना के गवसपुर गांव जुड़ा है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय चांदनी प्रवीण उसी गांव निवासी नौशाद मंसूरी के पत्नी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि पति नौशाद मंसूरी के द्वारा ससुरालवालों से लगातार बिजनेस के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी, लेकिन परिजनों द्वारा पैसा नहीं दिया गया तो पति ने अंतत: अपनी पत्नी को गला घोंटकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर औरंगाबाद भेज दिया है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। बाइट मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment