धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
गगनभेदी नारों के बीच पहुंचा सीआरपीएफ जवान का शव। पत्नी के प्रसव होने को ले कश्मीर से छुट्टी में घर आने के दौरान जम्मू में हृदय गति रुकने से हुई मौत। शव पहुंचने के पहले शुक्रवार को हुआ पुत्र रत्न की प्राप्ति। शव के साथ सेना के जवानों ने बच्चों को तिरंगा सौंप दिया गार्ड ऑफ ऑनर। सांसद और विधायक अंतिम संस्कार में पहुंचे। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ के बीच निकला शवयात्रा। सुगौली के फुलवरिया निवासी थे सीआरपीएफ जवान विकास झा। :पूर्वी चम्पारण के फुलवरिया गांव में आज अहले सुबह गगनभेदी नारो के बीच सेना के जवान के शव पहुंचा। सुगौली के फुलवरिया गांव के लोगो ने नम आंखों से सीआरपीएफ के जवान विकास झा को अंतिम विदाई दिया है। बेटी के चीत्कार ने अभी को रोने पर विवश कर दिया। जहां पश्चिमी चम्पारण के सांसद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और सुगौली के राजद विधायक शशिभूषण सिंह ने फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। मृत विकास झा को कल शुक्रवार को बेटे ने जन्म लिया है। पहली पत्नी के निधन के बाद विकास की दूसरी शादी करीब पांच साल पहले किया था। पहली पत्नी के विकास झा को एक पुत्र सर्वदा कुमार और एक पुत्री शिक्षा कुमारी है जो दिल्ली पढ़ाई करते है। दूसरी पत्नी के प्रसव की सूचना पर विकास कल कश्मीर से घर सुगौली के फुलवरिया के लिये निकले थे कि हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मौत हो गयी। वीएक्स के निधन के बाद उनके शव को पटना लाया गया जहां से आज अहले सुबह फुलवरिया गांव लाया गया। जहां सीआरपीएफ के मुजफ्फरपुर से साथ आयी टीम ने सलामी दिया।
बाइट :—- शशि भूषण सिंह,सुगौली विधायक, राजद।




