जीवन रक्षक टीका लेने के बाद डेढ़ माह के बच्चे की मौत से आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य

सीतामढ़ी शहर स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पर स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा किया और आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को बंधक बना लिया। लोगो का आरोप था की आंगनबाड़ी केंद्र पर पोलियो समेत दूसरा जीवन रक्षक टीका लेने के कुछ घंटे बाद एक डेढ़ माह के बच्चे की बीमार पड़ने से मौत हो गई ।पीड़ित परिवार कहना था की समय से पहले बच्चे को टीका दे दिया गया ।लोगो के आक्रोश को देखते हुए और बंधक पड़े सेविका और सहायिका को छुड़ाने के लिए मौके पर स्थानीय पुलिस को आना पड़ा जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई ।हालाकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगो के आक्रोश को शांत करने की कोशिश की और लोगो को यह भी बताया की जीवन रक्षक टीका लेने से बच्चे की मौत नही हो सकती है ।बच्चे की मौत की कोई दूसरी वजह होगी ।हालाकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मृत बच्चे की पोस्टमार्टम कराए जाने और पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही है।

बाइट ..सुनील कुमार, मृतक का चाचा
बाइट ..डॉ ए.के.झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment