रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य
शिवहर जिले के उत्पाद विभाग के बैरक पर पासी समाज के लोगो ने जमकर प्रदर्शन किया और बैरक का घेराव कर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।आक्रोशित लोगो का कहना था की बेवजह उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा पासी समाज के लोगो को परेशान करती है और ताड़ी कारोबार से जुड़े लोगो को गिरफ्तार कर लिया जाता है ।गिरफ्तार ताड़ी कारोबारी को आक्रोशित लोगो ने छुड़ाने का भी प्रयास किया ।घटना स्थल की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान को तैनात किया गया है ।एसडीपीओ और एसडीओ खुद मौके पर कैंप कर रहे है ।
बाइट ..नथुनी चौधरी ,आक्रोशित
बाइट ..संजय कुमार पांडे ,डीएसपी शिवहर




