रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
लखीसराय/बिहार
लखीसराय। कबैया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एएसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने फर्जी अधिकारी बनकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरे का नाम अनिल कुमार सिन्हा एवं रवि कुमार है। दोनों नालंदा जिले का रहने वाला है। इसके पास से लूटी गई मोबाइल एवं नकदी भी बरामद किया।
एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बीते 25 अगस्त को महिसोना निवासी दिनेश कुमार से लखीसराय रेलवे पुल के नीचे एक फोर व्हीलर कार में सवार दो लोग लिफ्ट देने के नाम बैठा लिया और बड़ी दुर्गा स्थान के समीप मोबाइल, एटीएम एवं नकदी लेकर भाग गया। बाद में एटीएम से चौदह हजार रुपए की निकासी कर ली गई। घटना को लेकर गठित एसआईटी की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इसके पास से लूटे गए मोबाइल एवं 5500 (पांच हजार पांच सौ रूपए) बरामद किया गया। इसके साथ ही घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एएसपी ने बताया कि ये लोग फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगगी व लूटने का काम करता है।
बाइट – सैयद इमरान मसूद, एएसपी, लखीसराय।




