वैशाली के महनार में जहरीली शराब पीने से एक और युवक की मौत!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

बताया गया है कि महनार थाना क्षेत्र के देशराज पुर गांव में बीते 30 नवंबर को शादी समारोह था इसी में पार्टी के बीच रामप्रवेश पासवान के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने शराब का सेवन किया था।

जिसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गया जिसके बाद ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा उसका घर पर ही इलाज किया जा रहा था।

उसकी तबीयत में सुधार ना होने के कारण महनार के अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया जिसके बाद उसकी रास्ते में ही शुक्रवार की दोपहर में मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद महनार sdpo सुरेंद्र कुमार पंजियार मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हालांकि इस मामले में जब

महनार एसडीपीओ से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने ऑन कैमरा भागते हुए नजर आए

Join us on:

Leave a Comment