प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय खजूरी में शुक्रवार को मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार नहीं देने को लेकर पहले छात्र उत्तेजित हुए छात्रों के उत्तेजित का पता पंचायत समिति सदस्य जनार्दन ठाकुर रालोसपा के नेता विमलेश पासवान भाजपा के नेता तेज नारायण प्रसाद कृष्ण देव ठाकुर मुन्ना सिंह विद्यालय परिसर पहुंचकर छात्रों से पूछताछ की। कई छात्रों ने बताया कि अंडा की जगह सूखा हुआ सेव अरवा चावल आलू अधिक ,चना की मात्रा काफी कम के बराबर मिला हुआ सब्जी मिला है। विद्यालय में बराबर मीनू की उपेक्षा की जाती है जानकारी मिलते ही काफी संख्या में अभिभावक भी विद्यालय परिसर में पहुंच गए। शुक्रवार की प्रभारी शिक्षिका ललिता कुमारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक रामदेव महतो अवकाश में है हमें जैसा संचालन करने को कहे थे वैसा मैं कर रही हूं और मुझे कुछ नहीं मालूम। समिति सदस्य सहित भिन्न-भिन्न दलों के नेताओं के आक्रोश का सामना शिक्षकों को करना पड़ा। समिति सदस्य ने कहा कि दिसंबर को होने वाली पंचायत समिति की बैठक में इस मुद्दे पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की जाएगी। इधर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कराई जाएगी।




