रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर का ताला खुला,उत्पादन शुरू होते ही मजदूरों के खिले चेहरे!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर का ताला खुला, सवेरे सायरन बजी प्रथम पाली में सायरन बजते ही कुछ मजदूर मिलकर भीतर घुसे उत्पादन प्रारंभ।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर उत्तर बिहार का एकमात्र जूट उत्पादन रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर का ताला खुला शायरन बजी, आसपास गांव के मजदूर मिल के समीप पहुंचे, गेट नंबर 1 पर उपस्थित दरवानो ने मजदूरों को प्रवेश करने दीया। नील के भीतर जाकर मजदूरों ने उत्पादन कार्य को लेकर अपने-अपने मशीन पर कार्य करने लगे। हालांकि अचानक मिल के सायरन बजने पर मजदूर पहले अचंभित हुए बाद में पता चला कि मिल में कार्य प्रारंभ होगा वैसे जागृति समिति के अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर समिति के सचिव सुशील कुमार कर्ण ने बताया कि गुरुवार को मान्यता प्राप्त मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नौशाद आलम उर्फ दुलारे महामंत्री अमरनाथ सिंह के साथ मिल के मालिक प्रकाश चरोरिया की सहमति के बाद मिल का ताला शुक्रवार की सवेरे खुला। विगत 14 नवंबर को नील में ताला लगाया गया था वैसे 10 नवंबर से ही गो स्लो वर्क 4 दिनों तक चला तीन स्विफ्ट में मजदूर अट्ठारह सौ कार्यरत थे आज प्रथम पाली में नील प्रबंधन से लेकर मजदूरों की संख्या लगभग 350 देखी गई। इधर मानता प्राप्त मजदूर यूनियन अध्यक्ष का बताना है कि दो प्रमुख मांग दिए और इंश्योरेंस 2 मई 2022 के बाद से जो बंद है वह चालू कर दिया गया इसके पूर्व का अभी तक अनुमति नहीं मिली है। नील संचालन को लेकर पूर्णिया से प्रेसिडेंट के पद शरफुर रहमान को भेजा गया । मिल के अंदर प्रभार ग्रहण कर लिया। बता दें कि पूर्व में दैनिक जागरण के स्वर्णिम कैलाश इन होटल के कार्यक्रम में 16 नवंबर को विधानसभा उपाध्यक्ष स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी से कुछ लोगों ने मिल बंद की को लेकर उसे अविलंब खुलवाने का गुहार लगाया था उन्होंने आश्वासन दिया था कि मिल अभिलंब खुलवाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है परिणाम सफल निकला । 18 दिनों तक वीर में ताला लगने को लेकर मजदूरों को काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा ,अबमजदूरों काफी हर्ष देखा गया । आगे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि नील के ताला खोलने की सूचना श्रम अधीक्षक श्रम उपायुक्त दरभंगा जिला पदाधिकारी समस्तीपुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी को दे दी गई ।

Join us on:

Leave a Comment