ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
नूरसराय थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में विधवा महिला द्वारा पति के 5 बिगहा जमीन में धान लगवाया था जिसे इसके ही नंदोषी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर स्व अभिषेक सिंह की पत्नी सवनम कुमारी के साथ मारपीट कर बल पूर्वक धान कटवा कर अपने साथ ले गया । इस मामले को लेकर पीड़िता वेन थाना गई । जहां इसका मामला दर्ज नहीं किया गया। जिससे आहत होकर अपने मायके धरमपुर गांव में जहर खा ली। जहर खाने के बाद परिवार के सदस्य द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहा महिला का इलाज जारी है ।पीड़िता सवनम ने बताया की 14 मार्च 2016 को अभिषेक सिंह से शादी हुई थी जो कि मेरा ससुराल बेन थाना क्षेत्र के बकतावन बीघा गांव में हुआ था। 5 अगस्त 2017 को बिहारशरीफ में उनकी हत्या कर दिया था। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी आज तक नही हुआ । पति के हत्या के बाद नंदोशी मुकेश कुमार जोर जबरदस्ती का प्रयास भी किया। विरोध करने पर मारपीट भी किया था। इसके बाद संपत्ति हड़पने के लिए सास को भी अगवा कर मारपीट किया था । उस मामले में भी वेन थाना पुलिस आवेदन लेने से इंकार किया था। जिसके बाद कोर्ट में परिवाद दायर कराया था ।कई बार पुलिस पदाधिकारी के यहां चक्कर लगाए। जिससे कोई फायदा नही हुआ ।मजबूरी बस हमे ससुराल छोड़कर मायके में रहना पड़ रहा है और अब खेत में लगे फसल को भी काट लिया । इससे आहत होकर मजबूरी में आत्महत्या करने के लिए जहर खाए है ।
बाइट।पीड़ित महिला
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




