पंकज कुमार की रिपोर्ट
जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर से विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ कारोबारी समेत 52 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिसमें चार महिला कारोबारी भी शामिल है जबकि 44 शराबी पकड़े गए है। वही इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कई शराब भठ्ठियों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में जाबा महुआ को नष्ट किया है साथ 20 लीटर देशी शराब भी बरामद किया है। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जहानाबाद और अरवल के संयुक्त टीम ने संघन छापेमारी कर कार्रवाई की गई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आठ कारोबारी और 42 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें चार महिला तस्कर भी शामिल है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।वही उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लगातार हो रही कार्रवाई के वावजूद लोग शराब का धंधा ओर सेवन करने से बाज नही आ रहे है। इसे लेकर इस अभियान को और तेज किया गया है और यह निरंतर जारी रहेगा।
Byte – नित्यानंद प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक,जहानाबाद




