गाँव जाने वाली सड़क जोतकर दबंगो ने कर दी गेहूँ की बुआई, दो गाँव के बीच गंभीर तनाव की स्थति!

SHARE:

बांका से एसोसिएट एडिटर अश्विनी श्रीवास्तव :

बांका(बिहार) :-

खादमपुर गांव तक जाने वाली सड़क को दबंगों ने जोत कर कर दी गेहूं की बुवाई।

ग्रामीणों में आक्रोश, रजौन के सीओ को दिया आवेदन, इंसाफ की लगाई गुहार।

सड़क मार्ग की जुताई करने के बाद 2 गांवों में तनाव का माहौल कायम।

बांका : रजौन प्रखंड के खरौनी गांव से खादममपुर तक जाने वाली एकमात्र सड़क मार्ग को खरौनी गांव के कुछ दबंगों ने रातों-रात जोत कर उसमें गेहूं की बुआई कर दी है। सुबह जब ग्रामीण अन्यत्र जाने के लिए बाहर निकले, तब उन्हें सड़क नहीं दिखा। उन्हें लगा कहीं वे भटक तो नहीं गए, लेकिन बाद में पता चला कि सड़क मार्ग को ही जोत कर उसमें गेहूं की बुआई कर दी गयी है। धीरे-धीरे यह बात पूरे खादमपुर गांव में फैल गई। इसके बाद लोगों में आक्रोश पनपने लगा। यहां के ग्रामीण जब खरौनी गांव के उक्त लोगों से बात करने पहुंचे तो उल्टे सभी मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने बुधवार को रजौन के सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन को इसकी लिखित जानकारी दी। इधर सीओ ने बताया कि यातायात मार्ग को अवरुद्ध करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों को शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में बुलाया जाएगा। ऐसी घटना को अंजाम देने वालों के विरुद्ध मामला सत्य पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

डगर होकर दशकों से खादमपुर गांव के ग्रामीण करते आ रहे हैं यात्रा—

खादमपुर गांव के ग्रामीणों को अपने गांव से अन्यत्र कहीं भी जाने के लिए एकमात्र यही रास्ता है, जिसे ग्रामीण दशकों से इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोगों की माने तो यह एक सरकारी डाड़ है, जिसे ग्रामीण दशकों से यातायात के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। खरौनी गांव के परमानंद सिंह, उत्तम सिंह, पिंकी देवी संध्या देवी, अजय कुमार सिंह, विनय सिंह, आशुतोष सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय सिंह, आदि ने बताया कि फिलहाल ग्रामीण टापू की तरह अपने गांव तक ही रहने को मजबूर हो गए हैं ऐसी स्थिति में लोगों का जीवन यापन ठप हो गया है। किसी तरह ग्रामीण अगल-बगल के पगडंडी होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क मार्ग करीब 500 मीटर तक पीसीसी सड़क में भी परिणत है। खरौनी गांव के कुछ दबंगों ने सड़क मार्ग को ट्रैक्टर से जोत कर उसमें गेहूं की बुवाई कर दी है।

सड़क मार्ग की जुताई करने के बाद 2 गांवों में तनाव का माहौल कायम–

खरौन गांव के दबंगों द्वारा सड़क मार्ग को जोत गेहूं की बुवाई कर दिए जाने के बाद गो गांव के बीच तनाव का माहौल कायम हो गया है। नवादा बाजार सहायक थाना की पुलिस व स्थानीय प्रशासन किसी अनहोनी को लेकर घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

मोहम्मद मोइनुद्दीन सीओ रजौन–

यातायात के मार्ग को जूता बाद कर्म यद्ध करने वाले
लोगों के विरुद्ध प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। शनिवार को नवादा बाजार सहायक थाना में आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों गांव के लोगों को नोटिस कर बुलवाया गया है। राजस्व कर्मचारी को भी जांच कार्य था शीघ्र जांच रिपोर्ट समर्पित करने को कहा गया है।

Join us on:

Leave a Comment