बांका से अश्विनी श्रीवास्तव
बांका(बिहार) :-
धौनी स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन की बैटरी चोरी, आरपीएफ अलर्ट।
स्क्वायर डॉग की मदद से चोरों तक पहुंचने के लिए छापामारी जारी।
बांका : भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित धौनी स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन की बैटरी चोरी होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवान चोरों की चुनाव को लेकर दिनभर परेशान रही। बुधवार को आरपीएफ के जवानों ने स्क्वायड डाॅग की मदद से रजौन के धौनी स्टेशन से सटे चकसपिया सहित आसपास के अन्य गांव में छापा मारती रही। बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिनों से धौनी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी इंजन के साथ खड़ी थी, जिसके इंजन का बैटरी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इस घटना के बाद स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी फिलहाल प्रश्नचिन्ह लग गया है। बुधवार को आरपीएफ के इंस्पेक्टर शिव शंकर के नेतृत्व में आरपीएफ के कॉन्स्टेबल उत्तम सरकर अन्य पुलिस बलों के साथ चकसपिया गांव के अलावे कबाड़ी दुकानों में भी स्क्वायड डॉग की मदद से चोरों व बैटरी की खोज में खाक छानन रहे, हालांकि अब तक रेल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। रेल पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों तक पहुंचने में सफलता मिलेगी।




